Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Valencia Homes (Hawelia Group) v. ( Hawelia Valencia Homes Phase-Ii

Complaint No. NCR144060012/2023

Decision date
2024-09-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | संयुक्त पीठ कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 24-09-2024 शिकायत संख्या: NCR4406002/2023 वेलेन्सिया होम्स (हवेलिया ग्रुप) बनाम संचिता आदेश शिकायतकर्ता / प्रोमोटर का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित तथा विपक्षी / आवंटी के प्रतिनिधि श्री तथागत चक्रवर्ती उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे 04 सप्ताह के अन्दर वकालतनामा सहित हस्ताक्षरित लिखित शिकायत, फार्म-एम तथा सभी सम्बन्धित अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा उनकी भौतिक प्रति रेर मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध करायें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 03 सप्ताह के अन्दर वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तदोंपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि यदि उन्होंने प्रोमोटर के विरूद्ध प्राधिकरण में कोई परिवाद योजित किया है तो उसके संबंध में भी अग्रिम नियत तिथि पर पीठ को अवगत कराये। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज / अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्निम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 44--02-2025 को प्रस्तुत की जाये।

by Std (हरीश त्रिपाठी) He यु न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा। अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 34