Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Enticement Infrastructure Private Limited v. ( CRC SUBLIMIS(UPRERAPRJ15180)) Respondent Name

Complaint No. NCR144050001/2024

Decision date
2025-04-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, | गौतमबुद्धनगर | खण्ड-न्यायपीठ कार्यवाही अन्तर्गत a3 दिनांक: 08-04-2025 शिकायत संख्या: NCRI4405000/2024 एंटीसीमेण्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड बनाम प्रदीप कुमार एवं कल्पना कुमारी आदेश शिकायतकर्ता / प्रमोटर का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री फौजान ख्वाजा तथा विपक्षी / आवंटी स्वयं उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता ने नियमानुसार उचित वकालतनामा सहित मेमो-ऑफ-कम्प्लेन्ट तथा सम्बन्धित दस्तावेजों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी ने आपत्ति पोर्टल पर अपलोड कराने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी द्वारा आपत्ति अपलोड किये जाने के उपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी / आवंटी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि यदि उन्होनें पूर्व में प्राधिकरण के समक्ष कोई शिकायत, प्रमोटर / शिकायतकर्ता के विरूद्ध योजित की थी, तो उस शिकायत के सम्बन्ध में भी पीठ को अवगत कराते हुए, दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करते हुए, अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक t0-06—2025 को प्रस्तुत की जाये। (हरीश त्रिपाठी) eK ; 5 न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा। अध्यक्ष, BAI. WT | 37