Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Apex Dream Homes Private Limited v. ( APEX ATHENA(UPRERAPRJ10394)) Respondent Name

Complaint No. NCR144040008/2023

Decision date
2025-05-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | खण्ड-न्यायपीठ कार्यवाही अन्तर्गत ars दिनांक: 27-05-2025 ह शिकायत संख्या: NCR44040008/2023 एपेक्स ड्रीम होम्स प्रा. लि. बनाम प्रीती श्रीवास्तव एव के.के.श्रीवास्तव आदेश कं शिकायतकर्ता / प्रोमोटर का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित रहें तथा विपक्षी /आवंटी की विद्वान अधिवक्ता सुश्री सुचेता सिंह उपस्थित हुईं | शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर भौतिक रूप से प्रस्तुत वकालतनामा सहित मेमो ऑफ कम्पलेंट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी /आवंटी को निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर प्राधिकार-पत्र / नियमानुसार उचित वकालतनामा सहित आपत्ति की पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तदोरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी / आवंटी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें ओ.टी.पी. एवं ईमेल प्राप्त नहीं हो रहा है तथा पोर्टल पर मोबाइल नम्बर एवं ईमेल आई.डी. संशोधित करने हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करने के लिए 40 दिनों का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है।

उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों // अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 22-07-2025 को प्रस्तुत की जाये। (हरीश त्रिपाठी) te 5 न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. RTI अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा | 40