Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Apex Dream Homes Private Limited v. ( APEX ATHENA(UPRERAPRJ10394)) Respondent Name

Complaint No. NCR144040008/2023

Decision date
2024-09-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। संयुक्त पीठ कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 24-09-2024 शिकायत संख्या: NCRI44040008/2023 एपेक्स ड्रीम होम्स प्राइवेट लिमिटेड बनाम प्रीति श्रीवास्तव एवं के.के. श्रीवास्तव आदेश शिकायतकर्ता / प्रोमोटर का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री सी.के. झा तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री उदय टण्डन उपस्थित हुए। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 02 सप्ताह में वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तदोंपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह में विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर वकालतनामा सहित प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें ओ.टी.पी. तथा लिंक प्राप्त नहीं हो रहा है। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपना पहचान-पत्र की प्रति सहित सही ई-मेल आई.डी. तथा मोबाइल नम्बर [email protected] पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज // अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 44-02-2025 को प्रस्तुत की जाये। ey (हरीश त्रिपाठी) Age है मू न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा। अध्यक्ष, BU. RT| 23