Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vivekanand Prasad v. Mahaluxmi Infrahome Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/12/86541/2021

Decision date
2025-12-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 // 40 ,//63 सपठित नियम-24 43-शिकायत WAM:—NCR44/2/8654/202 विवेकानन्द प्रसाद बनाम महालक्ष्मी इंफ्राहोम प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांकः 09.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आशु चौधरी उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि उनके मध्य केवल मेन्‍्टेनेन्स का विवाद शेष है और एन.डी.सी. तैयार है और एन.डी.सी. शिकायतकर्ता, विपक्षी से प्राप्त कर सकता है। आज के लिए विपक्षी के डायरेक्टर को तलब किया गया था, लेकिन वह आज सुनवाई के दौरान इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि वह शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराकर एन.डी.सी विपक्षी से प्राप्त कर अपने पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें|

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह एक माह के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराते हुए शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और कब्जा-पत्र एवं रजिस्ट्री की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अन्यथा अग्रिम सुनवाई की तिथि पर विपक्षी के डायरेक्टर स्वयं इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर कारण बताये कि उनके द्वारा क्यों आदेश दिनांक 45. 06.2022 का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और क्‍यों न उनके विरुद्ध आदेश-2( “Skt. सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अग्रिम आदेश पारित किया जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 02.03.2026 को पेश हो। =< आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण