Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Kamal Shalya v. Capital Infratechomes Private Limited

Complaint No. NCR144/12/86341/2021

Decision date
2025-05-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 // 40 // 63 सपठित नियम-24 46-शिकायत PT—NCR 44/2/8634/202 कमल शल्य बनाम कैपिटल इंफ्राटेकोम्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 45.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया। प्रस्तुत प्रकरण में यूनिट कुर्क की जा चुकी है। शिकायतकर्ता द्वारा हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट पर विपक्षी को कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति एक माह के अन्दर दाखिल कर सकता है। प्रस्तुत प्रकरण में त्रिपक्षीय सब-लीज डीड निष्पादित होना है और विपक्षी द्वारा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को पैसा अदा करना है, तभी ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण त्रिपक्षीय सब-लीज डीड पर हस्ताक्षर करेंगी।

अत: ऐसी स्थिति में विपक्षी के डायरेक्टर को नोटिस इस आशय का जारी किया जाये कि वह दिनांक 08.07.2025 को इस न्यायालय के समक्ष स्वयं वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर बताये कि क्‍या उन्होंने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को पैसा अदा किया है अथवा नहीं और कारण बताये कि वह शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री क्‍यों नहीं निष्पादित करा रहे हैं। विपक्षी के डायरेक्टर vat के सम्बन्ध में अपने जवाब को शपथ-पत्र पर भी दाखिल करेंगे और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को प्रश्नगत यूनिट के सम्बन्ध में अदा की गई धनराशि का भी विवरण दाखिल करेंगे, ताकि इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराई जा सके। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि यदि शिकायतकर्ता पर कोई बकाया धनराशि है, तो उसकी गणना शीट भी दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 08.07.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण