Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mohammad Jalis Khan v. Sunworld Residency Private Limited

Complaint No. NCR144/12/67164/2020

Decision date
2025-11-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 //63 सपठित नियम-24 42-शिकायत WA—NCR 44/2/6764/2020 मोहम्मद जलीस खान बनाम सनवर्ल्ड रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 48.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री वासिक खान उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा रेर अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल आख्या के विरुद्ध अपनी आपत्ति दाखिल की गई है। विपक्षी द्वारा आज सुनवाई के दौरान कहा गया कि वह बकाया धनराशि में विलम्ब ब्याज की धनराशि को समायोजित करने के लिए तैयार है और शेष धनराशि शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान करने पर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध करा देंगे और शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री करा देंगे। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह बकाया धनराशि में विलम्ब ब्याज की धनराशि को समायोजित करते हुए मांग-पत्र शिकायतकर्ता को एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित wt) तद्पश्चात शिकायतकर्ता 45 दिनों के अन्दर बकाया धनराशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 6.04.2026 को पेश हो। (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण