Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sabra Bano v. Promoter
Complaint No. NCR144/12/66253/2020
- Decision date
- 2026-01-27
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न््यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 8-शिकायत PEA:—NCR44/2/66253/2020 सबरा बानो बनाम इन्वेस्टर्स क्लिनिक इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 27.04.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो aah के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पंर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री चेष्ठा भारद्वाज उपस्थित हुई |
उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी संख्या-2 मैसर्स गौरसंस हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. आज सुनवाई के दौरान अनुपस्थित है और सुनवाई हेतु विपक्षी संख्या-2 मैसर्स गौरसंस हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को लिंक प्रेषित नहीं किया गया है, क्योकि विपक्षी संख्या-2 Fed गौरसंस हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. का नाम नियम-24 की कार्यवाही में रेरा पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं है। बेंच सेक्रेटरी द्वारा बताया गया कि esi के अन्तर्गत माननीय पीठ-04ए द्वारा पारित आदेश दिनांकित 30.04.2023 एवं धारा-63 के अन्तर्गत माननीय पीठ-2 (पूर्व पीठ-0) द्वारा पारित आदेश दिनांकित 23.07.2025 में विपक्षी संख्या-2 का उल्लेख है, लेकिन नियम-24 की कार्यवाही में रेरा पोर्टल पर विपक्षी संख्या-2 मैसर्स गौरसंस हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. का नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है, जबकि vad आदेश विपक्षी संख्या-4 एवं विपक्षी संख्या-2 के विरुद्ध पारित हुआ है। विपक्षी संख्या-4 इंवेस्टर क्लीनिक इंफ्राटेक प्रा.लि. द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांकित i9.0.2026 इस आशय का दाखिल किया गया है कि विपक्षी संख्या-2 मैसर्स गौरसंस हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को प्रश्नगत शिकायत में पक्षकार बनाया जाये। अतः ऐसी स्थिति में विपक्षी संख्या-2 मैसर्स गौरसंस हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत रेरा पोर्टल पर पक्षकार बनाया जाना आवश्यक होगा और सुनवाई हेतु लिंक भी प्रेषित किया जाना आवश्यक है। fay
रेरा सिस्टम एनालिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि वह विपक्षी संख्या-2 मैसर्स गौरसंस हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को प्रश्नगत शिकायत में नियम-24 के अन्तर्गत रेरा पोर्टल पर पक्षकार बनाना सुनिश्चित करें | विपक्षी संख्या-4 इंवेस्टर क्लीनिक इंफ्राटेक प्रा.लि. द्वारा श्रीमान सचिव, रेरा को प्रार्थना-पत्र दिनांकित 20.42.2025 इस आशय का दाखिल किया गया है कि उसके द्वारा दस्तावेज रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में भी रेरा सिस्टम एनालिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि वह आवश्यक कार्यवाही करें। विपक्षी संख्या-2 मैसर्स गौरसंस हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 03.03.2026 को इस न्यायालय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, ताकि पक्षकारों को सुनकर प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम आदेश पारित किया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 03.03.2026 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण