Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Priti Sambhalwal v. Super City Developers Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/12/125666/2024

Decision date
2025-09-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत ast 42—-Rreprad संख्या :- ४टार44/2/25666/2024 प्रीति संगलवाल एवं अनुज स्वरूप बनाम सुपर सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 02//09 / 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुईं | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री हिमानी उपस्थित हुईं। विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में पक्षकारों के मध्य दिनांक 47.06.2025 समझौता किया जा चुका है, जिस पर शिकायतकर्ता की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उभयपक्षों के मध्य हुए समझौतानामा का विपक्षी द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है और रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर प्रार्थना पत्र दिनांकित 07.08.2025 अपलोड करते हुए आपत्ति दर्ज की गयी है तथा उभयपक्षों के मध्य हुए समझौतानामा को अस्वीकार किया गया है। ऐसे में पीठ द्वारा उभयपक्षों के मध्य हुए समझौतानामा दिनांकित 4.06.2025 को शून्य माना जाता है। विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना लिखित उत्तर दाखिल करने हेतु 4 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी का अनुरोध स्वीकार किया जाता है।

विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली ard उत्तर,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 20.04.2026 को पेश हो। ee (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण