Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pradeep Kumar v. La Residentia Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/103631/2022

Decision date
2024-08-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या: NCRI44/2/0363/2022 “प्रदीप कुमार बनाम ला रेसीडेन्सिया डेवलपर्स प्रा. लि.” में पीठ द्वारा उभय पक्ष के तर्कों को सुनते हुए, पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी, परन्तु पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायत को गुण-दोष के अनुसार निस्तारित करना raed में उचित नहीं होगा, क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा कम्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर अंकित विपक्षी को अदा की गयी धनराशि रू.7,38,004,//- के स्थान पर रू.28,04,404 /- अंकित,/संशोधित किये जाने हेतु, संशोधन प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा अपने उपर्युक्त कथन के समर्थन में विपक्षी को अदा की गयी समस्त जमा धनराशि की रसीदें अथवा कस्टमर लेजर या बैंक स्टेटमेन्ट प्रमाणित स्व-प्रमाणित कर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल नहीं किया गया है, जिस कारण प्रकरण में उपर्युक्त संशोधन प्रार्थना-पत्र के क्रम में कम्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर उक्त धनराशि संशोधित /अंकित नहीं की गयी है। दूसरी ओर से विपक्षी कम्पनी द्वारा अपने आपत्ति-पत्र में शिकायतकर्ता द्वारा अदा की गयी धनराशि रू.28,03,364 /— बताई गयी है। चूंकि शिकायतकर्ता द्वारा जमा धनराशि मय ब्याज वापस दिलाये जाने हेतु, प्रश्नगत शिकायत संस्थित योजित की गयी है।

अतः समस्त तथ्यों एवं वर्णित परिस्थितियों के आलोक में न्‍्यायहित में शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उनके द्वारा विपक्षी को अदा की गयी समस्त जमा धनराशि की WAS अथवा कस्टमर लेजर या बैंक Weare प्रमाणित / स्व-प्रमाणित कर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल संशोधन प्रार्थना-पत्र के क्रम में रेरा कम्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर याचित धनराशि रू.28,04,404 ,//- को अंकित /संशोधित किया जा सके। अतः प्रश्नगत प्रकरण में नैसर्गिक न्याय के आधार पर निस्तारण हेतु, उभय पक्ष को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी करते हुए, उक्त शिकायत को दिनांक 49-03-2025 को सुनवाई हेतु पुनः सूचीबद्ध किया जाये। दिनांक: 20-02-2025. oe आर: ; अध्यक्ष, रेरा |