Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vibhash Pandey v. La Residentia Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/103592/2022

Decision date
2023-04-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04ए E-Court 27-शिकायत WI-NCR 44/2/03592/2022 विभास पाण्डेय बनाम ला रेसीडेन्सिया डेवलपर्स io feo 44.04.2023 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग द्वारा प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री आनन्द श्रीवास्तव उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रवीन कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में सक्षम बैंक द्वारा स्पष्टीकरण मंगाये जाने का अनुरोध किया गया है, परन्तु उनके द्वारा सक्षम बैंक के सम्बन्ध में किसी प्रकार का पता, ई-मेल आई.डी. तथा अन्य साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराये गये हैं, जिससे सम्बन्धित बैंक को पत्र प्रेषित किया जा सके। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व उक्त के सम्बन्ध में समस्त साक्ष्य रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना प्रतिवाद पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें अन्यथा कि स्थिति में प्रश्नगत प्रकरण में एकपक्षीय रूप से विधिनुरूप कार्यवाही कर दी जायेगी। पत्रावली वास्ते प्रतिवाद पत्र,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 30.05.2023 को पेश हो। bee -- ' (राजीव कुमार) (अध्यक्ष) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण