Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manoj Kumar Sharma v. Granite Hill Properties Private Limited

Complaint No. NCR144/12/103529/2022

Decision date
2025-11-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 // 40 //63 सपठित नियम-24 42--शिकायत WKAT—NCR44/2/03529/2022 मनोज GAR शर्मा बनाम ग्रेनाइट हिल प्रॉपर्टीज़ प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि प्रश्नगत यूनिट के सम्बन्ध में रिफण्ड की कार्यवाही माननीय रेरा पीठ में लम्बित है और धारा-63 के अन्तर्गत भी कार्यवाही जारी है। दोनों बातें एक साथ नहीं हो सकती हैं कि यूनिट का कब्जा भी दिलाया जाये और पैसा भी वापस दिलाया जाये। विपक्षी द्वारा इस सम्बन्ध में अपना जवाब ई-मेल के माध्यम से भेजा गया है, लेकिन रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अपना जवाब रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में भी दाखिल करना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता की ई-मेल पर भी भेजना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता अपनी आपत्ति रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 40.02. 2026 को पेश हो। a ae आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण