Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shikha Khanna v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/12/103400/2022

Decision date
2025-03-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 20 -शिकायत संख्या -—NCRI44/42/03400/2022 शिखा खन्‍ना बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-25 / 03 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुश्री बिंदिया उपस्थित | विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा वर्तमान प्रकरण में विवेक खन्‍ना को सह-आवंटी बनाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। पत्रावली पर उपलब्ध अनुबंध /आवंटन में विवेक खन्‍ना का नाम सह-आवंटी के तौर पर अंकित है, जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है। उपरोक्‍तानुसार रेरा कार्यालय लिपिक को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को उक्त संशोधन करने की अनुमति प्रदान करे, तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह संशोधन करने की अनुमति प्राप्त होने उपरान्त आगामी 2 सप्ताह के अन्दर कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन *: करना सुनिश्चित करें|

शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि संशोधन हेतु एक अन्य प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल पर अंकित विपक्षी को भुगतान की गई धनराशि रू0 43,93,576,//- के स्थान पर WO 46,03,209/— अंकित किये जाने हेतु अनुरोध किया है। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त के सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा जारी कस्टमर लेजर कर प्रति दाखिल की गई है। विपक्षी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र पर कोई आपत्ति नहीं की गई है। Vad के क्रम में शिकायतकर्ता का धनराशि संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है। अतः रेरा सिस्टम एनालिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत धनराशि संशोधन प्रार्थना पत्र के आधार पर धनराशि Bo 43,93,576,//- के स्थान पर रू0 46,03,209/— कम्पलेन्ट पेज अंकित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली art उपरोक्त / बहस हेतु दिनांक 46.07.2025 को पेश हो। OEE डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण