Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Piyush Gupta v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/12/103359/2022

Decision date
2025-03-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 48 -शिकायत संख्या :—NCRI44/I2/203359/2022 पीयूष गुप्ता बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-25 /03 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा वर्तमान प्रकरण में अभिषेक गुप्ता को सह-आवंटी बनाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। पत्रावली पर उपलब्ध अनुबंध / आवंटन में अभिषेक गुप्ता का नाम सह-आवंटी के तौर पर अंकित है, जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है। उपरोकतानुसार रेरा कार्यालय लिपिक को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को उक्त संशोधन करने की अनुमति प्रदान करे, तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह संशोधन करने की अनुमति प्राप्त होने उपरान्त आगामी 2 सप्ताह के अन्दर कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा इसके अतिरिक्त प्रकरण में रेरा पोर्टल पर अंकित विपक्षी को भुगतान की गयी धनराशि व कब्जा उपलब्ध कराये जाने की तिथि संशोधित किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। विपक्षी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्रों पर आपत्ति दाखिल करने का समय चाहा गया जो प्रदान किया जाता है। पत्रावली at उपरोक्त / बहस हेतु दिनांक 26.07.2025 को पेश हो। —_—— re डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण