Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Arvind Vehicles Private Limited v. Nexgen Infracon Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/12/103105/2022

Decision date
2025-09-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 // 40 “63 सपठित नियम-24 42-Rrprad WeA—NCR44/22/0305/2022 अरविंद व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ॥ . बनाम नेक्सजेन इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड (महागुन-ग्रुप) आदेश-पत्र दिनांक: 47.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शशांक उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री corr उपस्थित हुई। ॥ उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा माननीय wr पीठ के आदेश दिनांक 9.06.2023 का आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सीं.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित प्रेषित किया गया है। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर दिनांक 27.07.2025 को विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी /अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु आदेश पारित किया जा चुका है, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 49.06.2023 का * अनुपालन करने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। अत: इस पीठ के समक्ष आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्ग कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।

अत: विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह दिनांक 27.40.2025 तक शिकायतकर्ता को .यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो विपक्षी के डायरेक्टर व्यक्तिगत रूप से दिनांक 27.40.2025 को स्वयं इस पीठ के समक्ष उपस्थित होकर कारण बताये कि क्‍यों न उनको आदेश की अवहेलना करने के कारण 3 माह के लिए गिरफ्तार कर, सिविल कारागार में निरुद्ध करने का आदेश पारित किया जाये और माननीय पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 9. 06.2023 का अनुपालन कराया जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 27.0.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण