Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Parvez Ahmed Khan v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/12/100899/2022

Decision date
2025-03-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 4 -शिकायत संख्या :-टारा44/2/00899/2022 परवेज अहमद खान बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड दिनांक -44 /03 /2025

शिकायतकर्ता का वाद m—3si के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री आशुतोष कुमार उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुरी मालिनी उपस्थित । विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरण में अपना अनुतोष संशोधित किये जाने हेतु संशोधन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल संशोधन प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल की गयी है। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि शिकायतकर्ता द्वारा अपने प्रार्थना पत्र में उललेखित किया गया है कि पूर्व में नियुक्त अधिवक्ता के साथ संपर्क न होने के कारण वर्तमान अनुत्तोष अंकित हो गया है। शिकायतकर्ता द्वारा उललेखित किया गया है कि उनके द्वारा प्रश्नगत यूनिट के सापेक्ष oo प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया है। शिकायतकर्ता शुरूवात से ही यूनिट का कब्जा लेने में इच्छुक है। अत: शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्वगत प्रकरण में रेरा पोर्टल पर अपना अनुतोष जमा धनराशि मय ब्याज के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज का अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा शिकायतकर्ता के अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल करते हुए कथन किया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत योजित होने से 2 वर्ष पश्चात्‌ मनमाने तरीके से अपना अनुतोष संशोधित किये जाने हेतु अपना प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा 5,64,533 / - रूपये की अदाईगी नहीं की गई है। विपक्षी को परियोजना के सापेक्ष चारों वांछित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त है तथा विपक्षी द्वारा परियोजना के सापेक्ष अधिभोग प्राण पत्र दिनांक 30.03.2022 को प्राप्त किया जा चुका है। अतः विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा aia अनुणोष संशोधिण प्रार्थना पत्र freer किये जाने क। अनुरोध Roar गया है। उभयपक्षो के तर्को को सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया जिसके अवलोकन से विदित है कि विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत में चाहे गये अनुतोष संशोधन के विरूद्ध ऐसा कोई साक्ष्य या कथन प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शिकायतकर्ता द्वारा चाहा गया संशोधन विधि अनुरूप नहीं है। इसके अतिरिक्त यह भी उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट के सापेक्ष लगभग oo प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया जा चुका है जिसे विपक्षी द्वारा स्वीकार किया गया है। ऐसी स्थिति में जब शिकायतकर्ता द्वारा चाहा गया अनुतोष विधि अनुरूप है और विपक्षी द्वारा भी ऐसा कोई साक्ष्य अथवा कथन प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे यह प्रतीत हो सके कि शिकायतकर्ता द्वारा अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र स्वीकार किये जाने से विपक्षी को कोई क्षति हो जाएगी। तब ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता द्वारा अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है।

उपरोक्‍्तानुसार रेरा सिस्टम एनॉलिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म -एम में शिकायतकर्ता को जमा धनराशि मय ब्याज के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज का अनुतोष अंकित किये जाने की अनुमति प्रदान करे तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा सिस्टम एनॉलिस्ट द्वारा उक्त संशोधन किये जाने की अनुमति प्रदान होने के उपरांत यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपना अनुतोष संशोधित किये जाने के उपरांत वह अपना संशोधित लिखित जवाब दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली mt उपरोक्त, बहस हेतु दिनांक 02.06.2025 को पेश हो। ee Slo दीपक स्वरूप WRIT (सदस्य) Bowe भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण