Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Boppudi Srinivas Rao and Boppudi Bhagya Laxmi v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/0298/2019

Decision date
2025-09-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 - 4-शिकायत PM-NCR44/2/0298/20i9 बोप्पुडी श्रीनिवास राव एवं बोप्पुडी भाग्य लक्ष्मी बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 02.09.2025 शिकायतकर्ता का ae वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री यशोदा उपस्थित हुई | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोंकन किया गया। विपक्षी की ओर से उपस्थित अधिवक्ता द्वारा अपना वकालतनामा एवं जवाब दाखिल नहीं किया गया है। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 02.07.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.//सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा आज तक माननीय wr पीठ-2 द्वारा पारित आदेश १5.06.2020 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 45.06.2020 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। क्योंकि विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है और न . ही आज तक माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश 5.06.2020 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है।

अतः ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 45.06.2020 का अनुपालन कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। “s अतः ऐसी स्थिति में नियम-24 में दी गई व्यवस्था के अनुसार और नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए URITSMI-Aims Green Avenue Phase-] में यूनिट संख्या--205 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. // 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अतः श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को Bo कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी sen एक माह के अन्दर इस न्यायालय -के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का क़ब्जा उपलब्ध कराया जा सके और | रजिस्ट्री कराई जा सके। पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 27.40.2025 को पेश हो। igen आर. पी. सिंह + न लिर्ड (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण