Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shweta Kapil and Prashant Dwivedi v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/0297/2019

Decision date
2025-02-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 5-शिकायत संख्या:-]70744/॥ 2/0297/209 श्वेता कपिल एवं प्रशांत द्विवेदी बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 48.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित |

शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा अभी तक हस्तांतरण विलेख निष्पादित नहीं कराया गया है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा रजिस्ट्री शुल्क एवं स्टाम्प शुल्क विपक्षी के कार्यालय में दाखिल किया जा चुका है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी बताया गया कि विपक्षी द्वारा अथॉरिटी के बकाया देयों का भुगतान नहीं किया गया है, इसलिए त्रिपक्षीय सबलीज--डीड निष्पादित नहीं हो पा रही है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि 45 दिनों के अन्दर अथॉरिटी के बकाया देयों का भुगतान कर शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। प्रस्तुत यूनिट के सम्बन्ध में रिसीवर नियुक्त कर यूनिट को कुर्क किया जा चुका है। इसके बावजूद विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित नहीं कराई गई है। पिछली तिथि 29.04.2025 को. शिकायतकर्ता को निर्देशित किया गया था कि हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट, देय wer शुल्क एवं रजिस्ट्री शुल्क सहित रेरा कार्यालय में दाखिल कराना सुनिश्चित करें, ताकि इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराई जा सके, किन्तु शिकायतकर्ता द्वारा ऐसा नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह is दिनों के अन्दर हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट, देय vera शुल्क एवं रजिस्ट्री शुल्क सहित रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ता के पक्ष में इस न्यायालय द्वारा यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 48.03.2025 को पेश हो। 5... आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण