Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shweta Kapil and Prashant Dwivedi v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/0297/2019

Decision date
2025-01-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 32-शिकायत PANNCR44/2/0297/209 श्वेता कपिल और प्रशांत द्विवेदी ' बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 29.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री जय शर्मा उपस्थित हुए। रेरा नामित रिसीवर द्वारा आदेश दिनांकित 79.:2.2004 के अनुपालन में यूनिट को कुर्क कर oat की आख्या दाखिल की गई है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि वह शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराने के लिए तैयार है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि रजिस्ट्री के सम्बन्ध में आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण कर स्टम्प शुल्क व रजिस्ट्री शुल्क विपक्षी के पास जमा करना सुनिश्चित करें तथा विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराकर 45 दिनों के अन्दर रजिस्ट्री की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह हस्तांतरण विलेख- का प्रस्तावित ड्राफ्ट तथा देय स्टाम्प शुल्क तथा रजिस्ट्री शुल्क के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार से आख्या प्राप्त कर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराई जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 48.02.2025 को पेश हो।

—=h सिंह आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण