Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shweta Kapil and Prashant Dwivedi v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/0297/2019

Decision date
2024-12-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,//63 सपठित नियम-24 ३7-शिकायत संख्या : NCRI44/I2/0297/209 श्वेता कपिल और प्रशांत द्विवेदी बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.42.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कुशवत्स उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा समस्त धनराशि विपक्षी को अदा की जा चुकी है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र इस आश्य का प्रस्तुत किया गया है कि विपक्षी के प्रमोटर को गिरफ्तार कर यूनिट को काुर्क कर शिकायतकर्ता को भौतिक कब्जा दिलाया जाये, परन्तु विपक्षी द्वारा अभी तक शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र पर कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गयी। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा आदेश दिनांकित 75.06.2020 का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है। कार्यालय आदेश संख्या-42482 / पी.रेरा / प्रशा. // 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार यूनिट के कब्जा सम्बन्धी कार्यवाही के निष्पादन हेतु क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में आबद्ध अवर अभियंता श्री रजत शर्मा को रिसीवर नामित किया गया था।

अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट wt aa कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या दिनांक 29.04.2025 तक इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। ताकि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सकें। पत्रावली वास्ते अग्रिम सुनवाई दिनांक 29.04.2025 को पेश हो | आर पी सह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण