Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shweta Kapil and Prashant Dwivedi v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/0297/2019

Decision date
2024-04-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 44-शिकायत संख्या : ४८7244/। 2/0297/209 श्वेता कपिल एवं प्रशांत द्विवेदी बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक : 23-04-2024 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी हो।

शिकायतकर्ता की ओर से अवगत गया कि विपक्षी की ओर से जानूबझकर उसे परेशान किया जा रहा है। परियोजना पूर्ण है। अधिभोग प्रमाण-पत्र जारी हो चुका है, परन्तु आज तक विपक्षी ने शिकायतकर्ता को अंतिम माँग पत्र/कब्जा प्रस्ताव पत्र जारी नहीं किया है, बल्कि गलत आधारों पर एक ae शिकायतकर्ता के विरुद्ध प्रस्तुत कर दी गयी है। विपक्षी को प्रश्नगत शिकायत की सम्पूर्ण जानकारी है। आज विपक्षी प्रति-शिकायत में संयुक्त पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए थे, परन्तु विपक्षी द्वारा जानबूझकर इस शिकायत में पारित asi के अन्तर्गत के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। पूर्व तिथि पर उभय पक्षों को निर्देशित किया गया था कि वह अपना-अपना गणना-पत्र प्रस्तुत करें, जिसके क्रम में शिकायतकर्ता द्वारा अपना गणना पत्र प्रस्तुत कर दिया गया है, परन्तु विपक्षी की ओर से अपना कोई गणना-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया हैं। विपक्षी की ओर से पूर्व तिथि पर उनके अधिवक्ता श्री कुशवत्स उपस्थित हुए थे। आज न तो कोई उपस्थित है और न ही कोई गणना-पत्र प्रस्तुत किया गया है। विपक्षी का यह विलम्बकारी आचारण उचित नहीं है। न्‍्यायहित में आज की कार्यवाही स्थगित की जाती है। इस आदेश की एक प्रति विपक्षी का आचरण प्रदर्शित करने के लिए संयुक्त पीठ के समक्ष विचाराधीन प्रति-शिकायत में भी रखी जाये। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 0 सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में अपना गणना-पत्र रेरा पोर्टल/पीठ की ई-मेल आई.डी.:-#लालाबरणालपफल॥७४॥/भो.००० पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 09-07-2024 को पेश हो। oY

(हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण