Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shweta Kapil and Prashant Dwivedi v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/0297/2019

Decision date
2024-02-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 52-शिकायत संख्या : NCRI44/I2/0297/20I9 श्वेता कपिल व अन्य बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक : 05-02-2024 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कुशवत्स उपस्थित हुए। प्रकरण में विपक्षी द्वारा अभी तक अनुपालन आख्या दाखिल नहीं की गयी है। न्यायालय द्वारा पूछे जाने पर विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें प्रश्ननत परियोजना के सम्बन्ध में ओ.सी. / सी.सी. दिनांक 07.0.2024 को प्राप्त हो चुका है और कब्जा प्रस्ताव,/अंतिम मौँग-पत्र भी दिनांक 07.40.2024 को जारी किया जा चुका है, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान कर, कब्जे व रजिस्ट्री की कार्यवाही नहीं की जा रही है। विपक्षी के कथनों का खण्डन करते हुए, शिकायतकर्ता द्वारा यह बताया गया कि उसे आज तक कोई भी कब्जा प्रस्ताव, अंतिम गणना-पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। विपक्षी कब्जा प्रदान नहीं करना चाहता। विपक्षी द्वारा गलत कथनों के साथ शिकायतकर्ता के विरूद्द एक प्रति शिकायत-पत्र प्रस्तुत किया गया है, जो कि वर्तमान में पीठ संख्या-04 के समक्ष विचाराधीन है।

विपक्षी की ओर से यह बताया गया कि अनुपालन aren तैयार है, परन्तु पोर्टल पर एक्सिस न हो पाने के कारण अपलोड नहीं हो सकी है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह पीठ की ई-मेल BY.S—[email protected] पर अपनी अनुपालन आख्था प्रेषित करें, जिसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को ई-मेल आई.डी. से भी उपलब्ध करायें। उभय पक्षों को सुनने के पश्चात्‌ यह प्रतीत होता है कि उनके मध्य हिसाब-किताब से सम्बन्धित विवाद है। अतः उभय पक्ष को निर्देशित किया जाता है कि वह नियत तिथि से पूर्व अपनी-अपनी कैल्कुलेशन शीट रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए, पीठ की ई-मेल आई.डी. ‘[email protected] पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 23-04-2024 को पेश हो। (हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण