Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Prem Kumar v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/12/0295/2019

Decision date
2025-12-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 // 40 ,//63 सपठित नियम-24 6-शिकायत GAM:—NCR44/2/0295/209 प्रेम कुमार बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 42.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो eet के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री यशोदा उपस्थित हुई | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा शपथ-पत्र दिनांकित 44.42.2025 यूनिट के सम्बन्ध में दाखिल किया गया है तथा विपक्षी द्वारा अपना जवाब दिनांक 43.08.2025 को रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि शिकायतकर्ता की ओर 28,72,966.07/- बकाया है। शिकायतकर्ता यदि उक्त बकाया धनराशि अदा कर दे, तो वह शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री कराने एवं कब्जा देने के लिए तैयार है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान 4 माह के अन्दर विपक्षी को करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता को कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट सहित एक माह के अन्दर दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 05.03.2026 को पेश हो। Se ae ar. th. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण