Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shreepal v. Sikka Infrastructure Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/12/0157/2019

Decision date
2025-10-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियस-24 सपठित नियम-24 48-शिकायत WT—NCR I 44/72/0i57/209 श्रीपाल बनाम सिक्‍का इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 43.0.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कुश वत्स उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री AP GAR उपस्थित By | उभयपक्षों सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 09.07.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र शिकायतकर्ता को नहीं भेजा गया है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा समस्त धनराशि, स्टाम्प शुल्क, रजिस्ट्री शुल्क विपक्षी को अदा कर दिये गये हैं। पिछली तिथि 09.07.2025 को स्पष्ट रूप से विपक्षी को आदेश किया गया था कि वैध ओंसी./ सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराना एवं रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें, लेकिन विपक्षी द्वारा ऐसा नहीं किया गया है। i अतः शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने व रजिस्ट्री कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 40.08.2020 का अनुपालन कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत. कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।

अतः ऐसी स्थिति में नियम-24 में दी गई व्यवस्था के अनुसार और नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए परियोजना--झ658 Karnam Greens में यूनिट WeA—Laurel/6/706 को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-8839 / यू पी.रेरा / प्रशा. / 2025-26 दिनांक 28.08.2025 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अतर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। —t_ अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या 45 दिनों के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और आदेश दिनांक 40.08.2020 का अनुपालन कराया जा सके। पत्रावली वास्ते अग्रिम सुनवाई दिनांक 04.04.2026 को पेश et) है आर थी. सिंह हे सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण