Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mr. Rakesh Kumar and Mrs. Sangeeta Singh v. SJP Infracon Limited

Complaint No. NCR144/11/85454/2021

Decision date
2025-10-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,//63 सपठित नियम-24 48-शिकायत PM—NCR44//85454/202] श्री राकेश कुमार एवं श्रीमती संगीता सिंह बनाम एसजेपी इंफ्राकॉन लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 27.40.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री रिधि उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र उपस्थित हुए। सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि आज तक विपक्षी द्वारा आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 20.02.2025 एवं 07.08.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. JOR. सहित बकाया eat की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। दिनांक 07.08.2025 को स्पष्ट रूप से यह आदेश पारित किया गया: था कि- “यदि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं .किया जाता है, तो विपक्षी के डायरेक्टर दिनांक 27.02025 को इस न्यायालय के समक्ष स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर कारण बताये कि क्‍यों न उनको आदेश की अवहेलना करने के कारण आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्दर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर 3 माह के लिए सिविल कारागार में निरुद्ध करने का आदेश पारित किया जाये।”

लेकिन विपक्षी के डायरेक्टर आज सुनवाई के समय अनुपस्थित है और उनके द्वारा कोई कारण दर्शित नहीं किया war है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी 'द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु दिनांक 43.05.2025 को आदेश पारित किया जा चुका है। — <= री अत: ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने व रजिस्ट्री कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 43.07.2022 का अनुपालन कराये जाने हेतु आदेश-2॥ सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। अतः ऐसी स्थिति में नियम-24 में दी गई व्यवस्था के अनुसार और नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता क़े अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए तथा कार्यालय आदेश संख्या-3839 / यू पी.रेरा / प्रशा. / 2025-26. दिनांक 28.08.2025 के अनुसार परियोजना-डत Radha Sky Gardens Phase-l, 2 में यूनिट WIH-TI7, 40l को इस न्यायालय द्वारा He किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है।

अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और आदेश दिनांक .43.07.2022 का अनुपालन कराया जा सके। विपक्षी के डायरेक्टर क्योंकि आदेश दिनांक 07.08.2025 के अनुपालन में आज दिनांक 27.:0.2025 को उपस्थित नहीं हुए है।... अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह यदि विपक्षी के डायरेक्टर को सिविल कारागार में निरुद्ध काराकर आदेश का निष्पादन कराना चाहता है, तो वह उ. प्र. कारागार मैनुअल, 2022 के प्रस्तर-440 के क्रम में निर्वाह भत्ता 3 माह की अवधि का 45 दिनों के अन्दर जमा कर, उसकी रसीद एवं विपक्षी के डायरेक्टर का नाम व पता विवरण सहित शपथ-पत्र पर प्रस्तुत करें, ताकि विपक्षी के डायरेक्टर को 3 माह की अवधि के लिए सिविल कारागार भेजे जाने हेतु नियमानुसार गिरफ्तारी -वारण्ट जारी किया जा सके | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 44.04.2026 को पेश हो। आर Se RE (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण