Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mr. Rakesh Kumar and Mrs. Sangeeta Singh v. SJP Infracon Limited

Complaint No. NCR144/11/85454/2021

Decision date
2025-05-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38/40/63 सपठित नियम-24 20-शिकायत WAT—NCR 44//85454/202 श्री राकेश कुमार एवं श्रीमती संगीता सिंह बनाम एसजेपी इंफ्राकॉन लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 43.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री Rie उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया।. पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 20.02.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। आज सुनवाई के दौरान स्वयं बताया गया कि उसके पास vad परियोजना का ओ.सी. /सी.सी. प्राप्त नहीं है और न ही यूनिट तैयार है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 43.07.2022 का भी अनुपालन नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अतः ऐसी स्थिति में माननीय रेरा पीठ- द्वारा पारित आदेश दिनांक 43.07.2022 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये।

विपक्षी द्वारा बताया गया कि वह वैकल्पिक यूनिट शिकायतकर्ता को देना चाहता है, जबकि वैकल्पिक यूनिट का मूल आदेश में कोई उल्लेख नहीं है। शिकायतकर्ता द्वारा भी आज सुनवाई के दौरान वैकल्पिक यूनिट के सम्बन्ध में सहमति व्यक्त की गई है। अतः विपक्षी इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को वैकल्पिक यूनिट दिखाये और यदि शिकायतकर्ता तैयार हो जाता है और उनके मध्य समझौता हो जाता है, तो समझौतानामा की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 07.08.2025 को पेश हो। आर 4. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण