Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nitin Agarwal v. B S Buildtech A-1/B 64

Complaint No. NCR144/11/85198/2021

Decision date
2025-08-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 // 63 सपठित नियम-24 8-शिकायत WAT—NCR44/I/8598/202! नितिन अग्रवाल बनाम बीएस बिल्डटेक आदेश- पत्र दिनांक: 28.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो oreRit के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुईं। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 06.06.2025 के अनुपालन में विपक्षी के डायरेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि वह दिनांक 28.08.2025 को इस न्यायालय के समक्ष स्वयं वीडियो asin के माध्यम से उपस्थित होकर कारण बताये कि क्‍यों न उनको आदेश की अवहेलना करने के कारण गिरफ्तार कर 3 माह के लिये सिविल कारागार में भेजा जाये, परन्तु विपक्षी आज अनुपस्थित है और न ही विपक्षी की ओर से आज कोई उपस्थित हुआ है और न ही विपक्षी द्वारा आदेश दिनांकित 06.06.2025 के अनुपालन में कोई जवाब दाखिल किया गया है। नोटिस दिनांक 40.07.2025 को बी.एस बिल्डटेक के नाम का जारी किया गया है, जिसमें कम्पनी के डायरेक्टर का नाम अंकित नहीं है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह विपक्षी के डायरेक्टर का नाम, पता सहित शपथ-पत्र पर दाखिल करें, ताकि आदेश दिनांक 06.06.2025 के अनुपालन में विपक्षी के डायरेक्टर को नोटिस जारी किया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 9.09.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण