Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nitin Agarwal v. B S Buildtech A-1/B 64

Complaint No. NCR144/11/85198/2021

Decision date
2025-06-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 44-शिकायत URAT—NCR I44/I/8598/202 नितिन अग्रवाल बनाम बीएस बिल्डटेक आदेश-पत्र दिनांक: 06.06.2025 शिकाग्रतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक गुप्ता उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश-पत्र दिनांक 02.04.2025 के अनुपालन में श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता द्वारा कुर्की आख्या दिनांक 29.05.2025 दाखिल की गई है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा कहा गया कि उसके पास उक्त परियोजना /यूनिट का ओ.सी./सी.सी. प्राप्त नहीं है। विपक्षी इस पीठ के समक्ष इस तिथि से पूर्व किसी भी तिथि को सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुए है। आवंटित यूनिट की Hat होने के उपरान्त विपक्षी द्वारा कहा गया कि उसके पास उक्त परियोजना /यूनिट का ओ.सी./सी.सी. प्राप्त नहीं है और वह शिकायतकर्ता को रिफण्ड करना चाहता है।

विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-04ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 30.08.2022 का भी आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही वैध ओ.सी./सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है और न ही विलम्ब ब्याज की धनराशि अदा की गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश-पत्र दिनांक 43.42.2024 एवं माननीय Ha—oiv emt पारित आदेश दिनांक 30.08. 2022 का समयबद्ध रूप से अनुपालन नहीं किया गया है। अत: इस सम्बन्ध में विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड /पेनल्टी अधिरोपित किया जाना न्यायोचित होगा। a माननीय रेरा पीठ-0(ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 30.08 2022 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि वह विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु पत्रावली को रेरा प्राधिकरण के समक्ष पेश करें | विपक्षी क्योंकि रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।

विपक्षी क्योंकि रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। अतः विपक्षी के डायरेक्टर को कारण बताओं नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 03.08.2025 को इस न्यायालय क॑ समक्ष स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर कारण बताये कि क्‍यों न उनको आदेश की अवहेलना करने के कारण गिरफ्तार कूर 3 माह के लिये सिविल कारागार में भेजा जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक yRos.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण