Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nitin Agarwal v. B S Buildtech A-1/B 64

Complaint No. NCR144/11/85198/2021

Decision date
2025-01-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, 24-शिकायत संख्या : ॥२८४२]44/] /8598/202] नितिन अग्रवाल बनाम बी एस बिल्डटेक आदेश-पत्र दिनांक: 08.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी आज अनुपस्थित है। विपक्षी पिछली तिथि पर भी अनुपस्थित था। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि विपक्षी को समस्त धनराशि अदा की जा चुकी है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें तथा कब्जा प्रस्ताव पत्र वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित यदि कोई हो तो शिकायतकर्ता को 2 सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा शिकायतकर्ता आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत स्पष्ट रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। ताकि यूनिट को कुर्क कर रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सकें | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 27.02.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण