Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Friends Float Glass Co v. Elegant Infracon Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/11/85038/2021

Decision date
2025-11-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 /63 सपठित नियम-24 नियम-24 3-शिकायत WIT—NCRI44//85038/202 फ्रेंड्स फ्लोट ग्लास कंपनी बनाम एलिगेंट इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 26.4.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ज्योतिष राज उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का: अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा अपना शपथ-पत्र feaiferet 24.44.2025 3h साथ में फर्म से सम्बन्धित प्रपत्र दाखिल किये गये हैं। शिकायतकर्ता का यह कथन है कि उसकी फर्म एक प्रोपराइटर फर्म है तथा Awad में रजिस्टर्ड है। शिकायतकर्ता द्वारा फर्म के नाम से यूनिट बुक कराई थी और वह उसको समस्त धनराशि ST भुगतान कर चुका हैं, लेकिन विपक्षी द्वारा यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। विपक्षी द्वारा कोई ऐसा प्रमाण दाखिल नहीं किया गया है कि शिकायतकर्ता ने कम्पनी के रूप में यूनिट बुक कराई है और वह कम्पनी अब अस्तित्व में नहीं है।

विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 28.07.2023 के अनुपालन में फ्रेंड्स फ्लोट ग्लास कंपनी (शिकायतकर्ता) के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है और न ही यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है, जो सरासर माननीय पीठ के आदेश दिनांक 28.07. 2023 का उल्लंघन है। विपक्षी द्वारा माननीय पीठ के आदेश दिनांक 28.07.2025 का अनुपालन न करने पर विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी / अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु दिनांक t9.05.2025 को प्राधिकरण को भेजने का आदेश पारित किया जा चुका है, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा आज तक शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित ie (यदि कोई हो तो) फ्रेंड्स फ्लोट ग्लास कंपनी (शिकायतकर्ता) को 5 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। यदि कोई बकाया धनराशि है, तो शिकायतकर्ता बकाया धनराशि विपक्षी को अदा करें। तद्पश्चात विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 2.0.2026 को पेश हो। (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण