Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Friends Float Glass Co v. Elegant Infracon Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/11/85029/2021

Decision date
2025-07-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 //40//63 सपठित नियम-24 44-शिकायत WA—NCR44//85029/202 फ्रेंड्स फ्लोट ग्लास कंपनी बनाम एलिगेंट इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो ores के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुई एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी स्वयं श्री अभय कुमार उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री ज्योतिष राज उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल किया गया है और विपक्षी द्वारा सुनवाई के दौरान यह बताया गया कि शिकायतकर्ता की कम्पनी समाप्त हो गई है और अब उसका कोई विधिक अस्तित्व नहीं है। अत: शिकायतकर्ता विपक्षी द्वारा दाखिल जवाब के विरुद्ध अपनी आपत्ति एक माह के अन्दर दाखिल करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम सुनवाई की तिथि तक शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखे और आवंटित यूनिट को किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति का हित सर्जित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 5.09.2025 को पेश हो। _— Qe आर. पी. Rig (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण