Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Friends Float Glass Co v. Elegant Infracon Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/11/85029/2021

Decision date
2025-05-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत aise /40 /63 सपठित नियम-24 40—Rrprad WeIL—NCR44//85029/202 फ्रेंड्स फ्लोट ग्लास कंपनी बनाम एलिगेंट इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता सुश्री अनिता उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ज्योतिष राज उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 24.02.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया है। विपक्षी द्वारा माननीय de-oiy द्वारा पारित आदेश दिनांक 28.07. 2023 का भी अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को भौतिक कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अतः माननीय रेरा पीठ-0ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 28.07.2023 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये। विपक्षी क्योंकि बार-बार माननीय रेरा के आदेशों की अवहेलना कर रहा है और आज तक विपक्षी द्वारा अपना कोई जवाब/अनुपालन आख्या दाखिल नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।

विपक्षी के डायरेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 47.07.2025 को इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर कारण बताये कि क्‍यों न उनको QB आदेश की अवहेलना करने के कारण गिरफ्तार कर 3 माह के लिये सिविल कारागार में भेजा जाये। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 47.07.2025 को पेश हो | (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण