Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

mrs. deepali dixit and mr sanjeev dixit v. Capital Infratechomes Private Limited

Complaint No. NCR144/11/84688/2021

Decision date
2025-06-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 40-शिकायत GAT—NCR44//84688/202 श्रीमती | दीपाली दीक्षित एवं श्री संजीव दीक्षित ; बनाम कैपिटल इंफ्राटेकोम्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 30.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश Sl पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रांजल मिश्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विनीत कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा अपना जवाब डाक के माध्यम से दाखिल किया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अपना जवाब एवं गणना शीट रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें | शिकायतकर्ता द्वारा अपनी गणना 'शीट दाखिल की गई S| विपक्षी द्वारा आदेश दिनांकित 24.04.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी इस पीठ के आदेश के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है तथा विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-04 द्वारा पारित आदेश दिनांक 04.08.2022 का भी अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराया गया है।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि उसके द्वारा जो गणना शीट दाखिल की गई है, उसके अनुसार वह एक सप्ताह के अन्दर बकाया देय विपक्षी को अदा करें। यदि विपक्षी द्वारा Vad धनराशि प्राप्त नहीं की जाती है, तो शिकायतकर्ता उक्त धनराशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट विपक्षी- के नाम का इस न्यायालय के समक्ष भौतिक रूप से दाखिल करें तथा उसकी प्रति रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करें, ताकि इस न्यायालय द्वारा यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 08.07.2025 को पेश हो। आए पा Ris (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण