Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

mrs. deepali dixit and mr sanjeev dixit v. Capital Infratechomes Private Limited

Complaint No. NCR144/11/84688/2021

Decision date
2025-04-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 6-शिकायत PeAT—NCR44//84688/202 श्रीमती दीपाली दीक्षित और श्री संजीव दीक्षित * बनाम कैपिटल इंफ्राटेकोम्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रांजल मिश्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री इन्द्रेश विक्रम उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा अपना जवाब डाक के माध्यम से दाखिल किया गया है, परन्तु रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अपना जवाब रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा ई-मेल के माध्यम से शिकायतकर्ता को भी भेजना सुनिश्चित करें | विपक्षी को बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही कब्जा प्रस्ताव वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को भेजा गया है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता की यूनिट निरस्त कर दी गई है। ऐसी स्थिति में आदेश पारित किया जाता है कि विपक्षी नियम-24 की कार्यवाही लम्बित रहने के दौरान आवंटित यूनिट को किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित व हस्तांतरण नहीं करें |

विपक्षी को पुनः अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 48.06.2025 को पेश हो। = आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण