Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashwani kumar verma v. Vocational Education Foundation PLOT NO

Complaint No. NCR144/11/65896/2020

Decision date
2022-08-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-4ए अन्तर्गत धारा-39 30 शिकायत संख्या : Sect-39/7/NCR44//65896/2020 अश्वनी कुमार वर्मा बनाम वोकेशनल एजूकेशन फाउन्डेशन रेक्टिफिकेशन / दिनांक: 03 /08 / 2022 शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र धारा-39 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री सुरेश चन्द्र वर्मा उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में यह तर्क दिया गया है कि विपक्षी ने अपने प्रोजेक्ट के टॉवर संख्या 4 का कार्य समय से पूर्ण नहीं किया तथा आज तक प्रार्थी को यूनिट का न तो पजेशन दिया गया और न ही कोई ऑफर ऑफ पजेशन ही भेजा गया। पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 24.04.2022 में अन्य पांच लोग भी सम्मिलित है जिने यूनिट विपक्षी के प्रोजेक्ट के टॉवर संख्या 4, 2 व 3 में है जिनका पजेशन आवंटियों को कर दिया गया है परन्तु प्रार्थी का वाद भी त्रुटिपूर्वक var आदेश में सम्मिलित कर दिया गया है जबकि प्रार्थी को आज तक यूनिट का न तो पजेशन दिया गया और न ही ऑफर ऑफ पजेशन क्‍योंकि टॉवर-4 का कार्य आज तक अधूरा है केवल ढांचा ही खड़ा किया गया है। अतः शिकायतकर्ता ने प्रार्थी के वाद को आदेश दिनांक 24.04. 2022 से निकाल कर मूल वाद के अनुरूप अलग से आदेश पारित किये जाने का अनुरोध किया है। विपक्षी की ओर से प्रार्थना पत्र के सम्बंध में कोई लिखित तर्क नही प्रस्तुत किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा अपने कथन के समर्थन में अनुबंध पत्र व आदि अभिलेखों की प्रतियां दाखिल की गयी है। शिकायतकर्ता के तर्कों को सुना व पत्रावली का अवलोकन किया गया। पत्रावली के

अवलोकन से विदित है कि पीठ द्वारा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुये गुण-दोष के आधार पर आदेश पारित किया गया। रेरा अधिनियम की धारा-39 निम्नवत्‌ प्राविधान्वित है :- “प्राधिकरण अधिलेखों से प्रकट किसी गलती को geared की she से इस आधिनियम की अधीन किये यये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि को भीतर किसी समय उसके द्वार पारित किसी आदेश को ema कर सकेगा और यदि weet द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन BATT] परन्दु ऐसा ale संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में जिसके fee इस अधिनियम के अधीन अप्रील Weed की ययी है. नहीं क्रिया जायेया। weg यह fe प्राधिकरण अभिलेख से ग्रकट किसी यलती का gee करते समय इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित उसके आदेश के सारवान्‌ arr का संशोधन नहीं करेया/“ ऐसी दशा में शिकायतकर्ता के द्वारा वांछित संशोधन प्राविधानित रेरा अधिनियम की धारा 39 के अन्तर्गत नहीं है। रेरा अधिनियम की धारा 39 के अन्तर्गत मात्र लिपिकीय त्रुटि को संशोधन किये जाने का प्राविधान है।

चूंकि शिकायतकर्ता का ऑन लाइन शिकायत प्रार्थना पत्र में मूल अनुतोष रजिस्ट्री कराये जाने का है जिस कारण जिस कारण संयुक्त आदेश में उक्त प्रकरण सम्मिलित किया गया। पत्रावली पर उपलब्ध स्थलीय निरीक्षण आख्या दिनांक 23.03.2022 के अनुसार टॉवर -4 में लगभग 72-75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण है और फिनिशिंग कार्य चल रहा है। वर्णित तथ्यों के आधार पर शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र अन्तर्गत धारा-39 की परिधि में नहीं आता है क्‍योंकि पीठ द्वारा गुण-दोष के आधार पर आदेश पारित किया गया एवं वांछित संशोधन आदेश के सारवान अंश से सम्बन्धित है। अत: शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत रेक्टिफिकेशन प्रार्थना पत्र खारिज किया जाता है। पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश यथावत्‌ बने रहेगें। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया YL जाये। तद्नुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। (राजीव कुमार) अध्यक्ष उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर