Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vijay Narayan Shukla and Archana Shukla v. Granite Hill Properties Private Limited

Complaint No. NCR144/11/65782/2020

Decision date
2025-06-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 44-शिकायत GAE—NCRI44/] /65782/2020 विजय नारायण शुक्ला और अर्चना शुक्ला बनाम ग्रेनाइट हिल प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 02.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई | उभयपक्षों को सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा माननीय पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 26.40.2024 का आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 49.03.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पंत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को आज तक कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और न ही आदेश का अनुपालन करने में विपक्षी कोई रुचि ले रहा है।

अतः ऐसी स्थिति में माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 26.40.2024 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि वह विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड,/ पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु पत्रावली को रेरा प्राधिकरण के समक्ष पेश करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश दिनांक 26. 40.2024 के अनुपालन में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराते हुए आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने की धर ० स्थिति में सिविल प्रक्रिया संहित आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए wa इस पीठ द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जायेगा और यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई जायेगी | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 08.08.2025 को पेश हो। लचच्-््-> —_ FT आर. पी. सिंह il (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण