Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Kanpur Coir Products Pvt Ltd v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/11/114914/2023

Decision date
2025-01-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 42 -शिकायत संख्या -—NCRI44//2494/2023 महीप अग्रवाल बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-20 /04 /2025 शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री सजल अवस्थी उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित। विपक्षी द्वारा अपना लिखित जवाब भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल कराया गया है, जो पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा कहा गया कि प्रश्नगत यूनिट संख्या-?7/5-02# मेसर्स कानपुर ORR प्रोडक्ट्स प्रा. लि. को आवंटित की गई है, परन्तु वर्तमान शिकायतकर्ता महीप अग्रवाल द्वारा योजित की गई है, जिस कारण वर्तमान वाद पोषणीय नहीं है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि वह कम्पनी मेसर्स कानपुर कोयर प्रोडक्ट्स प्रा. लि. के डायरेक्टर है। शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल पर अंकित शिकायतकर्ता का नाम संशोधित किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल करने का समय चाहा गया, जो प्रदान किया जाता है। विपक्षी को विगत तिथि पर भौतिक रूप से दाखिल किये गये लिखित जवाब को रेरा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया था, परन्तु विपक्षी द्वारा अभी तक अपना जवाब रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व भौतिक रूप से दाखिल किये गये लिखित जवाब की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करे, अन्यथा की स्थिति में भौतिक रूप से दाखिल किये गये जवाब को संज्ञान में नहीं लिया जायेगा। पत्रावली वास्ते उपरोक्त / बहस हेतु दिनांक 09.06.2025 को पेश हो।

—_— on Bio दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण