Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anshuman Bali v. ATS Realty Private Limited

Complaint No. NCR144/11/102730/2022

Decision date
2024-06-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर, पीठ-3 शिकायत संख्या: (४८२१44/44/402730/2022 अंशुमान बाली बनाम एटीएस रियलटी प्रा.लि. परिवाद संख्या ४८44/44/402730/2022 अंशुमान बाली बनाम एटीएस रियलटी प्रा.लि. की पत्रावली आदेशार्थ सुरक्षित की गई थी। पत्रावली के अवलोकन से विदित हुआ कि शिकायतकर्ता द्वारा एग्रीमेंट में अंकित सह आवंटी अनुजा बाली को वर्तमान प्रकरण में पक्षकार नही बनाया गया है। प्रकरण में सह-आवंटी को पक्षकार बनाये जाने के सम्बंध में उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा कार्यालय आदेश दिनांक 05.03.2024 में यह प्राविधानित किया गया कि ” यदि शिकायतकर्ता द्वारा सह आवंटी का नाम शिकायत पृष्ठ पर संयोजित नहीं किया गया है तो उन सभी शिकायतों में सह-आवंटी का नाम भी शिकायतकर्ता के रूप में संयोजित करना आवश्यक है।” अत: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वर्तमान प्रकरण मे सह आवंटी (Co-Allottee) का नाम संयोजित किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें एवं उसकी एक प्रति विपक्षी को भी उपलब्ध करायें। इसके अतिरिक्त शिकायत पृष्ठ पर अंकित विपक्षी को भुगतान की गयी धनराशि रु0 35,77,500,/ का प्रमाणिक साक्ष्य// रसीद (सीरिएल वाइज) की प्रति एव आवंटन पत्र की सम्पूर्ण प्रति नियत तिथि से पूर्व रेरा पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली नियत तिथि 20.09.2024 को वास्ते उपरोक्त पेश हो। SSP eH (डा०दीपक स्वरूप सक्सेना) सदस्य उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण