Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Debasis Sonar v. Hawelia Builders Private Limited

Complaint No. NCR144/11/0357/2019

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | पीठ-2 उपस्थिति:- श्री बलविन्दर कुमार, सदस्य कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 34--शिकायत संख्या :- NCR44/I/0357/20I9 देबासिस सोनार बनाम हवेलिया बिल्डर्स प्रा. लि. कोविड--49 को दृष्टिगत रखते हुए Video Conferencing के माध्यम से सुनवाई की गई और पत्रावली पेश की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित । शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 28.02.2020 के अनुसार विलम्बित अवधि का ब्याज नहीं दिया जा रहा है। अतः कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी का कहना है कि वह शिकायतकर्ता को कब्जा देने के लिए तैयार हैं, परन्तु ब्याज के सम्बन्ध में मा० अपीलीय अधिकरण में अपील दायर की गयी है, जिसमें 400 प्रतिशत ब्याज की धनराशि जमा करायी गयी है। यह भी कहा गया है कि यदि शिकायतकर्ता द्वारा अपनी मूल देयता का भुगतान किया जाता है, तो वह शिकायतकर्ता को कब्जा दे देंगे। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी मूल देयता का भुगतान कर कब्जा प्राप्त करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह मूल देयता की धनराशि प्राप्त कर शिकायतकर्ता के यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। जहां तक शिकायतकर्ता द्वारा आदेश दिनांक 28.02.2020 के अनुसार विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का प्रश्न है, इस सम्बन्ध में मा० अपीलीय अधिकरण में विपक्षी द्वारा दायर की गयी अपील में अंतिम निर्णय आने के उपरान्त आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जायेगी। विपक्षी मा0 अपीलीय अधिकरण के निर्णय के उपरान्त आदेशानुसार शिकायतकर्ता को वी

अवधि का ब्याज अदा करें। यदि Ao अपीलीय अधिकरण के आवदेशानुसार विपक्षी द्वारा विलम्बित अवधि का ब्याज नहीं दिया जाता है, तो उस ब्याज की धनराशि की वसूली प्रमाण पत्र जारी कराये जाने के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पृथक से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। दिनांक: 44/42/2020 da (Wwe (बलविन्दर कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण