Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Tarun Sharma v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority

Complaint No. NCR144/10/83971/2021

Decision date
2025-03-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 /“ 63 सपठित नियम-24 25-शिकायत संख्या:-]7ट7]44/0/8397/202] तरूण शर्मा बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 49.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित द्विवेदी उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री निधि उपस्थित gE | उभयपक्षों को सुना गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। पिछली तिथि 44.02.2025 को विपक्षी को निर्देशित किया गया था कि माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.// सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। परन्तु विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 44.02.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है।

विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह आदेश दिनांक 44.02. 2025 का अनुपालन करते हुए कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 28.04.2025 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण