Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Neeraj Khanna v. Golfgreen Residency Private Limited

Complaint No. NCR144/10/82492/2021

Decision date
2025-04-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 40-शिकायत AAT:—NCR44/0/82492/202 नीरज खन्‍ना बनाम गोल्फग्रीन रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विनीत कुमार उपस्थित हुए। . शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख Pena एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है और इस न्यायालय को अवगत कराया गया है कि उसके पास अभी तक परियोजना का ओ.सी./सी.सी. प्राप्त नहीं है और वह शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराने एवं यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराने की स्थिति में नहीं है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में ath / सी.सी. प्राप्त कर शिकायतकर्ता को 2 माह के अन्दर कब्जा प्रस्ताव-पत्र प्रेषित करते हुए शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित 'करें। दिनांक 09.07.2025 तक विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने की स्थिति में धारा-63 के अन्तर्गत पत्रावली अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु सम्बन्धित पीठ को वापस भेज दी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई दिनांक 09.07.2025 को पेश हो। | आर की . सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण