Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Harvinder Singh Chawla v. Golfgreen Residency Private Limited

Complaint No. NCR144/10/80947/2021

Decision date
2024-12-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 48-शिकायत संख्या : NCRI44/0/80947/202] हरविंदर सिंह चावला बनाम गोल्फग्रीन रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.42.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं विपक्षी अनुपस्थित | ved शिकायत में मा. पीठ-(ए, द्वारा दिनांक 42.42.2022 को निम्न आदेश पारित किया है कि:- 4. विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्तागण को आवंटित मूल यूनिट में समस्त सुविधाओं को अनुबन्ध के अनुसार पूर्ण कराकर ओ.सी./ सी.सी. के साथ मार्च 2023 तक यूनिट का भौतिक कब्जा देना सुनिश्चित करें और देय स्टाम्प शुल्क प्राप्त कर नियमानुसार रजिस्ट्री करायें।

2. विपक्षी परियोजना विलम्ब होने के सम्बंध में ब्याज शिकायतकर्तागण को हस्ताक्षरित अनुबंधानुसार कब्जा दिये जाने की तिथि के उपरान्त से कब्जा ऑफर किये जाने की तिथि या ओ.सी. प्राप्त होने की तिथि जो बाद में हो तक शिकायतकर्तागण द्वारा जमा धनराशि पर विलम्ब ब्याज के रूप में MCLRH प्रतिशत ब्याज अदा करना सुनिश्चित करें। ब्याज की यह धनराशि अंतिम भुगतान की देय धनराशि में समायोजित की जायेगी। ब्याज की धनराशि देय धनराशि से अधिक होने पर शिकायतकर्ता को वापस की जायेगी। फॉर्स मैज्योर पीरियड को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 25.03.2020 से दिनांक 25.09.2020 तक परियोजना में हुए विलम्ब हेतु ब्याज की गणना नहीं की जायेगी। साथ ही इस अवधि में शिकायतकर्ता द्वारा यदि कोई होल्डिंग चार्जेज अनुबन्धानुसार देय न होगा तथा यदि कोई अतिदेय (over dues) है, तो उस पर भी इस अवधि का ब्याज देय न होगा। 3. विपक्षी को यह निर्देशित किया जाता है कि रेरा अधिनियम 2046 के धारा 2 (api के अनुसार यदि रेरा लागू होने के बाद कोई ब्याज दर आवंटी के डिफॉल्ट से प्रोमोटर द्वारा लिया जाता है, तो उसी दर से ब्याज प्रोमोटर द्वारा डिफॉल्ट किये जाने पर भी eR, आवंटी को दिया जायेगा। अतः विलम्बित भुगतान पर शिकायतकर्ता द्वारा भी MCLRH प्रतिशत की ब्याज दर से ब्याज देय होगा। यदि इससे अधिक दर से कोई धनराशि रेरा लागू होने के बाद आवंटी से विलम्ब हेतु ली गयी है, तो विलम्बित अवधि हेतु ब्याज की धनराशि की भी उसी दर से गणना की जायेगी।

4. विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता से मेटेनेन्स चार्जेज यूनिट का वास्तविक कब्जा देने की तिथि या यूनिट की समस्त सुविधाओं को पूर्ण कर अंतिम रूप देते हुये कब्जे हेतु लिखित सूचना देने की तिथि, जो भी पहले हो, से प्राप्त करेगा, परन्तु उक्त अवधि में विपक्षी, शिकायतकर्ता पर कोई होल्डिंग चार्जेज अधिरोपित नहीं करेगा। उपरोक्त शिकायत में मा. पीठ-3, द्वारा दिनांक 09.08.2024 को धारा-38 /40 / 63 के अन्तर्गत निम्न आदेश पारित किया गया है कि:- सचिव, sure, पीठ द्वारा दिनांक 42.2.2022 को धारा-34, के अन्तर्गत पारित आदेश के क्रम संख्या “2” के अनुसार “जमा धनराशि पर विलम्बित अवधि का ब्याज हेतु वसूली प्रमाण पत्र” जारी करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही कर, पत्रावली को सुनवाई की तिथि 26.09.2024 से पूर्व न्यायनिर्णायक अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि न्याय निर्णायक अधिकारी नियम 24 की कार्यवाही के दौरान यह पाते है कि विपक्षी / प्रमोटर द्वारा आदेश अन्तर्गत धारा-34, दिनांकित 42.2.2022 का समयबद्ध रूप से अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है तो ऐसी दशा में न्याय निर्णायक अधिकारी प्रकरण में रेरा अधिनियम की धारा 63 की कार्यवाही किये जाने हेतु पत्रावली पीठ को वापस संदर्भित कर सकते है। आदेश दिनांक 09.08.2024 के अनुपालन में सचिव, रेरा द्वारा दिनाक 25.40.2024 को वसूली प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। पत्रावली आज दिनाक 7.42.2024 को प्रथम बार सुनवाई हेतु प्रेषित BE!

अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह वैध ओ.सी./सी.सी. सहित कब्जा प्रस्ताव पत्र बकाया देयों सहित यदि कोई हो तो, 04 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता बकाया देयों का भुगान करें। यदि शिकायतकर्ता को बकाया देयों के सम्बंध में कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 47.04.2025 को पेश हो। fag आर. पी. सिहँ (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण