Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vinit Bahri v. Ats Dreamzone Private Limited

Complaint No. NCR144/10/78333/2021

Decision date
2025-09-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 ,//“63 सपठित नियम-24 7-शिकायत PAT:—NCR44/0/78333/202] विनित बाहरी बनाम एटीएस ड्रीमज़ोन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री प्रिया उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानेन्द्र कुमार उपस्थित हुए।. उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा शपथ-पत्र दिनांकित 24.07.2025, समझौतानामा दिनांकित 24.07.2025 और कब्जा-पत्र दिनांक 30.05.2025 दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा स्वीकार किया गया कि उसका विपक्षी के साथ समझौता हो चुका है और विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दे दिया गया है, केवल रजिस्ट्री होना शेष है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह निर्धारित तिथि तक शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह वांछित vera -शुल्क, रजिस्ट्री शुल्क व अन्य खर्च का समय से भुगतान करना सुनिश्चित करें, ताकि विपक्षी समय से यूनिट की रजिस्ट्री करा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 30.40.2025 को पेश हो। —. Rig आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण