Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vinit Bahri v. Ats Dreamzone Private Limited

Complaint No. NCR144/10/78333/2021

Decision date
2025-04-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 9-शिकायत GW—NCR 44/0/78333/202 विनित बाहरी बनाम एटीएस ड्रीमजोन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍न्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री तेजस्वी arg उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री अर्पित शर्मा उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 03.06.2022 का अनुपालन नहीं किया गया है और आज तक कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 04.02.2025 का भी अनुपालन: नहीं किया गया है।

विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया cat की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत BAe को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त कर इस न्यायालय द्वारा we शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। उभयपक्षों यदि कोई आपत्ति ,/जवाब दाखिल करना चाहे, तो कर सकते हैं। पत्रावली अग्रिम सुनवाई दिनांक 09.06.2025 को पेश हो | ane Rig (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण