Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rashmi More v. Green Bay Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/10/64231/2020

Decision date
2025-07-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 40-शिकायत BeA:—NCR44/0/6423 /2020 रश्मी aR बनाम ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की -ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 03.02.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र दिनांकित 02.06.2022 दाखिल किया गया है और विपक्षी द्वारा अपने जवाब के साथ में यूनिट निरस्त करने का पत्र भी संलग्न किया गया है, लेकिन विपक्षी द्वारा कोई गणना शीट बकाया देयों के सम्बन्ध में दाखिल नहीं की गई है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम तिथि तक शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखे और शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित न करें और किसी अन्य व्यक्ति का हित सर्जित भी न करें। उभयपक्ष अपनी-अपनी गणना शीट बकाया देयों के सम्बन्ध में 5 दिनों के अन्दर दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 03.09.2025 को पेश हो। —l आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण