Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ramvir Singh v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/10/64078/2020

Decision date
2025-05-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 23-शिकायत WeAL—NCR 44/I0/64078/2020 रामवीर सिंह बनाम वेव मेगासिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 43.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 43.04.2025 के अनुसार होल्डिंग चार्ज के सम्बन्ध में एवं अन्य देयों के सम्बन्ध में प्रार्थना-पत्र दिनांकित 05.02.2024 दाखिल किया गया है, जिसके अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा कुल धनराशि रु.35,77,944 /-विपक्षी को अदा करनी हैं। विपक्षी द्वारा अपनी गणना शीट दाखिल की गई है और जिसमें वसूली प्रमाण-पत्र के सम्बन्ध में बकाया एवं teed की मांग की गई है। वसूली प्रमाण-पत्र के बकाया होने के सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष मामला लम्बित है और इस पीठ को तय करने का क्षेत्राधिकार प्राप्त नहीं है। इस सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा का आदेश उभयपक्षों पर बाध्य है। जी.एस.टी रु. 4,77,200 /-विपक्षी द्वारा दर्शाई गई है। यदि जी.एस.टी विपक्षी द्वारा अदा की गई है, तो विपक्षी इस सम्बन्ध में रसीद दाखिल करें, तभी शिकायतकर्ता जी.एस.टी के मद में धनराशि अदा करने के लिए उत्तरदायी होगा। माननीय अपीलीय अधिकरण का आदेश दिनांक 07. 05.2025 स्पष्ट उल्लेख है कि निष्पादन की कार्यवाही पर कोई रोक नहीं है, इसलिए कार्यवाही जारी रहेगा।

अत: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी गणना शीट के अनुसार रु.35,77,94/- विपक्षी को 45 दिनों के अन्दर अदा करें। यदि विपक्षी द्वारा उक्त धनराशि प्राप्त नहीं की जाती है, तो शिकायतकर्ता विपक्षी के अधिकृत बैंक एकाउण्ट में जमा कर रसीद की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही ee की जा सके और शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सके और रजिस्ट्री निष्पादित कराई जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 40.06.2025 को पेश हो। आर पी] . सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण