Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ramvir Singh v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/10/64078/2020

Decision date
2025-02-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 29-शिकायत संख्या:र८ार]44/0/64078/2020 रामवीर सिंह बनाम वेव मेगासिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 07.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए | विपक्षी द्वारा स्थगन प्रार्थना-पत्र दिनांकित 06.02.2025 दाखिल किया गया है और अवगत कराया गया है कि माननीय अपीलीय अधिकरण में अपील लम्बित है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया है और अवगत कराया गया है कि वह विपक्षी को बकाया देय अदा करते हुए कब्जा प्राप्त करने के लिए तत्पर है, परन्तु विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 43. 0१.2025 के अनुपालन में शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव-पत्र प्रेषित नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी बताया गया है कि वह उक्त धनराशि (बकाया देय) न्यायालय में जमा करने के लिए तैयार है और न्यायालय द्वारा आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कब्जा उपलब्ध कराना एवं रजिस्ट्री निष्पादित कराये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी द्वारा दाखिल स्थगन प्रार्थना-पत्र न्यायहित में स्वीकार करते हुए एक अवसर दिनांक 28.02.2025 तक का विपक्षी को प्रदान किया जाता है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है दिनांक 2802.2025 तक माननीय अपीलीय अधिकरण का अद्यतन आदेश शपथ-पत्र पर रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। माननीय अपीलीय अधिकरण का जो भी आदेश विपक्षी द्वारा दाखिल किया जायेगा, उसके अनुसार इस न्यायालय द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। यदि दिनांक 28.02.2025 तक विपक्षी द्वारा माननीय अपीलीय अधिकरण का कोई आदेश दाखिल नहीं किया जाता है, तो इस न्यायालय द्वारा आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 28.02.2025 को पेश हो। आर. (कट (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण