Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ramvir Singh v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/10/64078/2020

Decision date
2025-01-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 // 63 सपठित नियम-24 30-शिकायत संख्या : NCRI44/I0/64078/2020 रामवीर सिंह बनाम वेव मेगासिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 43.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया तथा पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा दाखिल गणना शीट के विरूद्ध शिकायतकर्ता द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है। पत्रावली से स्पष्ट है कि उभयपक्षों के मध्य मुख्य रूप से होंल्डिग चार्जेज का विवाद है। विपक्षी द्वारा अपनी गणना शीट में 50,/-रूपये प्रति wine / प्रतिमाह की दर से शिकायतकर्ता पर होंल्डिग चार्जेज लगाया गया है, जो किसी दशा में उचित नहीं है। शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा भी प्राप्त नहीं हुआ है।

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियमन एवं विकास (विक्रय /पटटा के लिए करार) नियमावली, 2046 के प्रस्तर-7.3 के प्राविधानों के अन्तर्गत विपक्षी शिकायतकर्ता से 2//-रूपये वर्गफूट प्रतिमाह कारपेट एरिया की दर से हॉंल्डिग चार्जेज शिकायतकर्ता से प्राप्त करने का अधिकारी होगा, उससे अधिक नहीं। अतः विपक्षी द्वारा अधिरोपित 50,/-रूपये प्रति वर्गफूट, प्रतिमाह की दर से होंल्डिग चार्जेज निरस्त किया जाता है। विपक्षी को निदेशित किया जाता है कि एक सप्ताह के अन्दर 2,//-रूपये वर्गफूट / प्रतिमाह कारपेट एरिया की दर से होंल्डिग चार्जेज शिकायतकर्ता पर लगाते हुए अनुबंध पत्र के अनुसार क्लब मैम्बर सिप, विधुत, गैस, इंटरनेट आदि देयों के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को पुनः कब्जा प्रस्ताव पत्र प्रेषित करना तथा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 07.02.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण