Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Tajinder Kaur and Manpreet Kaur Mokha v. Solaris Realtech Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/10/124309/2024

Decision date
2025-10-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत a3 53-शिकायत संख्या :- टारा 44/0024309/2024 तजिन्दर कौर एवं मनप्रीत कौर मोखा बनाम सोलारिस रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 09 /0/ 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ज्योतिष राज उपस्थित हुए एवं विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत में मुख्य आवंटी “तजिन्दर कौर” की मृत्यु हो चुकी है, जिस कारण प्रश्नगत शिकायत में मुख्य आवंटी “तजिन्दर कौर" के स्थान पर उत्तराधिकारी / कानूनी उत्तराधिकारी “परमजीत सिंह मोखा“ का नाम अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है तथा इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा SURVIVING MEMBER CERTIFICATE की प्रति रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड की गयी है, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा उत्तराधिकारी / कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण-पत्र की प्रति रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड नहीं की गयी है, ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर उत्तराधिकारी / कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण-पत्र अथवा SURVIVING MEMBER CERTIFICATE में अंकित अन्य उत्तराधिकारी सदस्यों का अनापत्ति प्रमाण-पत्र रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें|

विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर प्राधिकार पत्र /वकालतनामा सहित रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त लिखित उत्तर में aia करना सुनिश्चित करें, जिसकी भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली वास्ते उत्तर,बहस oe अग्रिम ज्ञियत तिथि 47.72.2025 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण