Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Shakuntla Khatri v. ATS Realty Private Limited
Complaint No. NCR144/10/101548/2022
- Decision date
- 2025-03-24
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Counsel
- Puneet Jain (in this matter)
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 44 -शिकायत संख्या — NCRI44/0/0548/2022 शकूंतला Gat एवं अमित wat बनाम एटीएस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :-24 /03 /2025 शिकायतकर्ता का वाद ast के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री दिवय उपस्थित। विपक्षी की ओर से अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित। विपक्षी का जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरण में अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा उल्लेखित किया गया है कि उनके द्वारा ब्रूटिवश रेरा पोर्टल पर अपना अनुतोष Roos का अंकित कर दिया गया था, परन्तु वह शुरूवात से ही कब्जा लिये जाने में इच्छुक है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल पर अंकित जमा धनराशि मय ब्याज के अनुतोष के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज का अनुतोष अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी द्वारा उक्त प्रार्थना पर अपनी आपत्ति दाखिल की गयी है, जिसमें विपक्षी द्वारा उललेखित किया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत योजित किये जाने से 2 वर्ष पश्चात् अनुतोष संशोधन किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट की कुल कीमत 48,99,978 /- रूपये के सापेक्ष केवल 24,49,986 /- रूपये की धनराशि का भुगतान किया गया है। विपक्षी की परियोजना पूर्ण है तथा उनके द्वारा दिनांक 30.03.2022 को अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया गया है। अतः विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र निरस्त किये जाने का अनुरोध किया गया है।
उपरोक््तानुसार रेरा सिस्टम एनॉलिस्ट को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म -एम में शिकायतकर्ता को जमा धनराशि मय ब्याज के अनुतोष के स्थान पर कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज का अनुतोष अंकित किये जाने की अनुमति प्रदान करे तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा सिस्टम एनॉलिस्ट द्वारा उक्त संशोधन किये जाने की अनुमति प्रदान होने के उपरांत यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपना अनुतोष संशोधित किये जाने के उपरांत वह अपना संशोधित लिखित जवाब दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली at उपरोक्त,/बहस हेतु दिनांक 47.07.2025 को पेश हो। eee डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण